यूपी धान पंजीकरण ऑनलाइन कैसे करें”Up Dhaan Kisan Online Registration

आपके लिए यूपी धान पंजीकरण ऑनलाइन कैसे करें की जानकारी लेकर आए हैं| आजकल धान का सीजन चला हुआ है| यूपी में रहने वाले किसान अपने धान को बेचने के लिए यहां वहां जाने की जरूरत नहीं है| अब आप घर बैठे ऑनलाइन उत्तर प्रदेश की अधिकारी वेबसाइट पर अपने धान का पंजीकरण करवाकर धान बेच सकते हैं| किसानों के हित के लिए धान के लिए पंजीकरण रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है| आप जल्द ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा कर अपने धान को उचित मूल्य पर दे सकते हैं|किसानों की धान की फसल खेत में तैयार हो रही है, कुछ किसानों की फसलें खेत में तैयार होकर रखी हुई है |

अब किसान जल्द ही अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP पर बेचने के लिए सरकारी खरीद का इन्तजार कर रहा है |उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किसानों के लिए एक नयी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत किसान घर बैठे अपने धान को बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसान आसानी से अपने धान को बेच सके। सरकार भी अच्छे दामों पर किसानों से धान की खरीद कर रही है |इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

धान विक्रय हेतु पंजीकरण UP

उत्तर प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एक अक्टूबर से शुरू होने वाली धान की सरकारी खरीद के लिए क्रय नीति को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दे दी गई है। प्रदेश में तीन हजार से अधिक क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे और किसानों को धान बिक्री से पूर्व पंजीकरण कराना अनिवार्य है। आधार कार्ड की अनिवार्यता के अलावा किसानों को पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम) के जरिये उनके बैंक खातों में धान मूल्य उपलब्ध कराया जाएगा।

up dhan kharid registration

योजना का नाम यूपी धान खरीद किसान पंजीकरण
विभाग उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग
लाभार्थी यूपी राज्य के सभी किसान
योजना की स्थिति ऑनलाइन
 धान क्रय की अवधि 1 अक्टूबर शुरू
ऑफिशियल वेबसाइट http://eproc.up.gov.in

UP Dhan Kharid Registration 2022

इस योजना के माध्यम से सभी किसान जो धान की बुवाई करेंगे या कर चुके हैं वो खाद्य एवं रसद विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। ये आवश्यक है कि किसान अपना पंजीकरण करवाएं क्यूंकि तभी वो अपना धान सरकार को बेच सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें जल्द ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होने वाली धान की सरकारी खरीद की शुरुआत की तारीख से सम्बंधित जानकारी जल्द ही पता चल जाएगी । इस से सम्बंधित क्रय नीति को तय करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्णय करने के लिए कैबिनेट बाय सर्क्युलेशन्स से मंजूरी मिलना आवश्यक होता है । इस योजना के तहत अनेक क्रय केंद्रों की स्थापना की जाएगी। UP Dhan Kharid Registration के अंतर्गत हुई सरकारी खरीद का मूल्य किसानो के बैंक खाते में डायरेक्ट भेजा जाएगा। ये आवश्यक होगा की सभी किसानों का आधार कार्ड भी पंजीकृत किया गया हो।

यूपी धान पंजीकरण जरूरी कागज़ात

  1. कम्प्यूटरीकृत खतौनी होल्डिंग / खाता संख्या।
  2. आधार कार्ड।
  3. बैंक पासबुक के पहले पृष्ठ की फोटोकॉपी (खाताधारक का विवरण).
  4. एक अद्यतन पासपोर्ट आकार का फोटो।

यूपी धान पंजीकरण ऑनलाइन कैसे करें”Up Dhaan Kisan Online Registration

  • पहले धान खरीद हेतु के राज्य सरकार के विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://eproc.up.gov.in/Uparjan/farmerreg_home.aspx पर जाना होगा।
  • किसान पंजीकरण में फसल (धान) हेतु उपयोग की जाने वाली सभी भूमियों का विवरण देना अनिवार्य है |
  • भूमि विवरण के साथ खतौनी/खाता संख्या, प्लाट/खसरा संख्या, भूमि का रकबा (हेक्टेयर में) एवं फसल (धान) का रकबा (हेक्टेयर में) भरना अनिवार्य है |
  • आधार संख्या भरना अनिवार्य है |
  • “स्टेप 1. पंजीकरण प्रारूप” भरने के पश्चात “स्टेप 2. पंजीकरण पपत्र” के विकल्प से ऑनलाइन आवेदन दर्ज कर लें |
  • ऑनलाइन आवेदन दर्ज होने पर “पंजीकरण संख्या” नोट कर लें एवं “स्टेप 3. पंजीकरण ड्राफ्ट” से ड्राफ्ट आवेदन पत्र प्रिंट कर लें |
  • पंजीकरण ड्राफ्ट में दर्ज सभी बिन्दुओं का पुनः निरीक्षण कर लें | पंजीकरण संख्या एवं मोबाइल संख्या देकर पंजीकरण ड्राफ्ट पुनः प्रिंट किया जा सकता है |
  • आवेदन में दर्ज सभी बिन्दुओं का निरीक्षण करने के पश्चात यदि किसी संशोधन की आवश्यकता है तो “स्टेप 4. पंजीकरण संशोधन” से पंजीकरण संख्या एवं मोबाइल संख्या देकर आवेदन में संशोधन किया जा सकता है |
  • यदि आवेदन का निरीक्षण करने के बाद कोई त्रुटी नहीं पाई जाती है तो “स्टेप 5. पंजीकरण लॉक” के विकल्प से आवेदन लॉक कर दें | आवेदन लॉक हो जाने के पश्चात उसमें कोई संशोधन किसी भी स्तर से सम्भव नहीं होगा |
  • आवेदन लॉक हो जाने के पश्चात “स्टेप 6. पंजीकरण फाइनल प्रिंट” के विकल्प से आवेदन का फाइनल प्रिंट ले कर सुरक्षित रख लें|

up ration card list 2021

UP Land Record, Khasra, Khatoni

Leave a Comment