
PM Shram Yogi Maandhan Yojana: हर महीने सिर्फ 55 रुपये बचा लें तो मजे में कटेगा बुढ़ापा, रिटायरमेंट के बाद ‘सरकारी’ पेंशन का इंतजाम
pm sym pension scheme in hindi:प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन (PM-SYM) योजना असंगठित क्षेत्र के 18 से 40 वर्ष की आयु के उन कामगारों के लिए पेंशन सुविधा देती है, जिनकी मासिक आय ₹15,000 से कम है. इस योजना में लाभार्थी 60 वर्ष की आयु तक हर महीने छोटी-छोटी राशि जमा करते हैं. इसके बाद उन्हें न्यूनतम ₹3,000 मासिक पेंशन मिलती है|
PM Shram Yogi Maandhan Yojana: देश में ऐसे करोड़ों मेहनतकश लोग हैं जो रोजाना कड़ी मेहनत करके अपनी आजीविका चलाते हैं. लेकिन उनके पास न कोई स्थायी नौकरी होती है और न ही किसी वित्तीय सुरक्षा का सहारा. ये सभी असंगठित क्षेत्र का हिस्सा होते हैं. इसमें रिक्शा चालक, रेहड़ी-पटरी विक्रेता, श्रमिक, घरेलू कामगार और छोटे दुकानदार शामिल हैं|
PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026
इनके लिए सबसे बड़ी चुनौती ये है कि इन्हें भविष्य निधि (PF), ग्रेच्युटी या पेंशन जैसी कोई सर्विस नहीं मिलती है. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है और काम करने की क्षमता कम होती जाती है. उनकी आय का साधन भी लगभग खत्म हो जाता है. ऐसे समय में आर्थिक असुरक्षा और बढ़ जाती है
इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने PM श्रम योगी मानधन योजना (Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan (PM-SYM) शुरू की. ताकि, असंगठित क्षेत्र के कामगारों को बुढ़ापे में नियमित आय का सहारा मिल सके और वे सम्मान के साथ अपना जीवन बिता सकें|
जानिए क्या है प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना
इस पेंशन योजना में अपनी मर्जी से जुड़ सकते हैं और हर महीने कुछ रकम जमा करनी होती है। जितना योगदान आप करेंगे, उतना ही योगदान सरकार भी आपके लिए करेगी। जैसे अगर आप हर महीने 100 जमा करते हैं तो सरकार भी आपके लिए 100 जोड़ेगी। जब आपकी उम्र 60 साल हो जाएगी तब आपको हर महीने 3,000 की फिक्स्ड पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। यह पेंशन आजीवन दी जाएगी। योजना का संचालन भारतीय जीवन बीमा निगम के तहत किया जाता है। इससे आपकी राशि सुरक्षित रहती है।
कौन उठा सकता है लाभ?
योजना का लाभ असंगठित क्षेत्र से जुड़े कामगारों को मिलता है। इसमें रेहड़ी-पटरी वाले, रिक्शा चालक, निर्माण मजदूर, घरेलू कामगार, मोची, धोबी, खेतिहर मजदूर, ईंट-भट्ठा श्रमिक आदि शामिल हैं। अप्लाई करने के लिए आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मासिक आय 15,000 रुपये या उससे कम होनी चाहिए। आवेदक टैक्सपेयर्स नहीं होना चाहिए। वह ईपीएफओ, ईएसआईसी या एनपीएस जैसी किसी अन्य सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजना का सदस्य नहीं होना चाहिए।
कैसे काम करती है यह योजना?
इसमें हर महीने एक छोटी राशि जमा करनी होती है, जो उम्र के अनुसार तय होती है। अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में योजना से जुड़ता है, तो उसे लगभग 55 रुपये हर महीने जमा करना होता है। वहीं अगर कोई ज्यादा उम्र में जुड़ता है, तो उसे थोड़ा ज्यादा योगदान देना पड़ता है।
उदाहरण के लिए
- 18 वर्ष की आयु में 55 रुपये
- 25 वर्ष में 80 रुपये
- 30 वर्ष में 105 रुपये
- 40 वर्ष में 200 रुपये
श्रम योगी मान-धन योजना में कैसे करें अप्लाई
इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया बहुत आसान है। इसके लिए अपने आधार कार्ड और बैंक पासबुक के साथ किसी नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाएं। वहां आपका बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट या OTP से किया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन फॉर्म भरा जाएगा और आपकी जानकारी दर्ज की जाएगी। वहीं पहली बार की किस्त कैश में जमा करना होगा।
csc mandhan yojana Registration
फिर बैंक खाते से ऑटो-डेबिट सुविधा चालू कर दी जाएगी ताकि हर महीने की राशि अपने आप कटती रहें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर आपको प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन कार्ड मिल जाएगा। अगर आप खुद ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप https://maandhan.in/ वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके साथ ही योजना की अधिक जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1800 267 6888 पर भी कॉल किया जा सकता है।






![[District list] Atal Bhujal Yojana|Implementation program Atal Bhujal Yojana](https://www.bjputtarakhand.org/wp-content/uploads/2021/03/Capture-69-150x150.png)