गार्गी पुरस्कार आवेदन 2022:गार्गी पुरस्कार आवेदन २०२० २१ लास्ट डेट:gargi puraskar online form 2022:gargi puraskar 2022 form last date rajasthan
आज की हमारी पोस्ट Gargi puruskar Online form 2022 में आपको इस योजना से जुड़ी हर बात बताएंगे। गार्गी पुरस्कार योजना आनलाईन फार्म कैसे भरना है उसकी जानकारी आपको हमारी पोस्ट Gargi puruskar Online form 2022 में मिलेगी। यह योजना राजस्थान सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलाई गई है। इस योजना के तहत राज्य की जो छात्राएं कक्षा दसवीं में 75 % अंक प्राप्त करती है तो उसे राज्य सरकार की तरफ से 3000 रूपए की राशि मिलेगी।
इसी तरह यदि छात्राएं बारहवीं कक्षा में 75% अंक प्राप्त करती है तो उसे सरकार की तरफ से 5000 रूपए की राशि प्राप्त होगी। इस पुरस्कार का लाभ लेने के लिए दसवीं और बारहवीं कक्षा में प्रवेश लेना अनिवार्य है ,अन्यथा वह छात्राएं इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर पायेंगे।राज्य में बहुत-सी से ऐसे परिवार हैं जो आर्थिक रूप से पीड़ित हैं और ऐसे में उन परिवारों की छात्राएं पढ़ाई का खर्च उठाने में असमर्थ रहतीं हैं| इसलिए इस स्थिति को देखते हुए राजस्थान सरकार ने गार्गी पुरस्कार योजना का ऐलान किया ताकि छात्राएं अपनी पढ़ाई का खर्च स्वयं उठा सकें और आत्मनिर्भर बने। इस योजना के ज़रिये लड़कियों को अधिक अंक लाने पर प्रोत्साहन धनराशि प्रदान करना।
राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना की विशेषताएं
- Gargi puruskar scheme से छात्राओं को भविष्य में शिक्षा जारी रखने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से छात्राओं को उच्च शिक्षा में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
- सभी चयनित छात्राओं को प्रोत्साहन राशि चेक के माध्यम से उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
- इस योजना की शुरुआत से पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है।
Gargi Puraskar Scheme 2022
योजना का नाम | गार्गी पुरस्कार योजना 2022 |
इनके द्वारा लॉन्च की गयी | राजस्थान सरकार द्वारा |
लाभार्थी | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10 वी तथा 12 वी छात्राये |
दी जान वाली धनराशि | 10 वी पास छात्रा को 3000 रूपये ,12 वी पास छात्रा को 5000 रूपये |
ऑफिसियल वेबसाइट | http://rajsanskrit.nic.in/ |
राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना का उद्देश्य
हम जानते हैं कि, देश में कई छात्र ऐसी हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अधिक पढ़ नहीं पाती हैं। बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जो लड़कों और लड़कियों के बीच भेदभाव करते हैं तथा लड़कियों को ज्यादा नहीं पढ़ाते हैं। इसी भेद-भाव के कारण लड़कियों की जल्द-से-जल्द से शादी कर दी जाती है। इसी समस्या को देखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान गार्गी पुरस्कार स्कीम 2022 की शुरुआत की गयी है।
राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि पुरस्कार के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अनुसार माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने वाली बालिकाओं को 3000 रुपए और उच्च माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने वाली बालिकाओं को 5000 रुपए राज्य सरकार द्वारा प्रदान किये जायेंगे। लड़कियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से ही गार्गी पुरस्कार योजना की शुरुआत की गयी है।
Rajasthan Gargi puruskar scheme के लाभ
- राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना का सबसे ज्यादा लाभ स्थानीय छात्राओं को मिला है।
- इस योजना हेतु छात्राओं में शिक्षा के लिए जागरूकता बढ़ी है।
- कक्षा दसवीं में 75% या अधिक अंक प्राप्त होने पर 3000 रूपए की राशि से छात्रा को पुरस्कृत किया जाएगा
- कक्षा बारहवीं में भी 75% अंक प्राप्त होने पर 5000 रूपए की राशि से छात्रा को पुरस्कृत किया जाएगा।
- इस योजना के कारण जो लोग लड़कियों की शिक्षा को लेकर अपनी मानसिक सोच को सही नहीं रखते ये उनकी नकारात्मक सोच बदलने का एक तरीका है। जिससे प्रभावित होकर वे अपनी बेटियों को भी स्कूल भेजने के लिए उत्साहित होंगे और शिक्षा के लिए जागरूक होंगे।
- Gargi puruskar Yojana की राशि छात्रा के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
गार्गी पुरस्कार आवेदन 2022 पात्रता मानदंड
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको दिए गए पात्रता मानदंडों को अनिवार्य रूप से निम्न प्रकार पूरा करना होगा-
- केवल राजस्थान की माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक स्तर से 10 वी एवं 12 वी की पढ़ाई कर रही छात्राओं को गार्गी पुरस्कार योजना का लाभ दिया जायेगा।
- छात्रा के 10 वी अथवा 12 वी कक्षा में 75% से अधिक अंक होना आवश्यक है।
- छात्रा के पास स्कूल द्वारा जारी किया गया 10 वी एवं 12 वी का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- यदि 10 वी एवं 12 वी उत्तीर्ण छात्रा अगली कक्षा में प्रवेश नहीं लेती तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकती।
- केवल छात्राएं ही Rajasthan Gargi Puraskar Yojana के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं।
आवश्यक दस्तावेज
- छात्रा का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- 10वी अथवा 12वी की अंक पत्रिका
- राशन कार्ड
- पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
गार्गी पुरस्कार आवेदन 2022 Rajasthan offline registration process
- यदि राजस्थान की छात्राएं गार्गी पुरस्कार योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहती है तो सबसे उन्हें बालिका शिक्षा फाउंडेशन की वेबसाइट पर जाना होगा।
- आफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक Homepage open होगा जिसमें आपको एक Award आप्शन नज़र आएगा , अब आप उस आप्शन पर क्लिक करें।
- Award आप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने Gargi-Puraskar-Application-Form फार्म का Pdf खुल जाएगा अब आप इसे डाउनलोड करें।
- फार्म डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट निकल वाले।
- अब फार्म पर पूछी गई सारी जानकारी को भली-भांति भर दें।
- आवेदन फार्म भर जाने के बाद इसे बताएं गए विभाग में जमा करा दें और इसी के साथ आपकी ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
Rajasthan Free Laptop Yojana 2022
Gargi puruskar Yojana online registration 2022
- योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपके सामने योजना से संबंधित एक पेज खुल जाएगा।
- यहां पर छात्रा से संबंधित पूछीं गई सभी जानकारी ध्यान से भरें।
- छात्रा के बैंक का पूरा विवरण तथा कैंसल चेक की साफ्ट कापी को अटैच करना अनिवार्य है, आवेदन फार्म में अनिवार्य है।
- बैंक खाता छात्रा के नाम से होना चाहिए।
- छात्रा के पास कक्षा दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट होनी चाहिए।
- आवेदन पत्र की जानकारी English text में भरनी होगी।
- सभी जानकारी को बहुत ध्यान से भरना होगा क्योंकि आवेदन फार्म Submit करने के बाद आप कोई भी जानकारी बदल नहीं सकते हैं।
- आवेदन पत्र Submit होने के बाद आपको एप्लीकेशन नंबर आपके मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से भेज दिया जाएगा। आपको इस एप्लीकेशन नंबर को भविष्य के लिए सुरक्षित करके रखना होगा।
पूछे गए प्रश्नों के उत्तर
गार्गी पुरस्कार कब मिलता है?
इस योजना के तहत राज्य की जो छात्राएं कक्षा दसवीं में 75 % अंक प्राप्त करती है तो उसे राज्य सरकार की तरफ से 3000 रूपए की राशि मिलेगी।
गार्गी पुरस्कार में कितनी राशि मिलती है?
उसे राज्य सरकार की तरफ से 3000 रूपए की राशि मिलेगी।
गार्गी पुरस्कार योजना कब प्रारंभ हुई?
योजना वर्ष 1998 से प्रारम्भ की गई है। योजना अन्तर्गत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान
इस वर्ष गार्गी पुरस्कार कब दिए जाएंगे?
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गार्गी पुरस्कार वितरण का आयोजन 29 जनवरी 2022 को बसंत पंचमी के अवसर पर किया जायेगा।
2 thoughts on “गार्गी पुरस्कार आवेदन 2022 Rajasthan:पंजीकरण फार्म”