Rbi office attendant apply online:आरबीआई 500 से ज्यादा पदों पर ऑफिस अटेंडेंट की भर्ती कर रही है। इस पद पर महीने की सैलरी भी आकर्षक है। साथ में HRA, GTLI, कन्वेंस अलाउंस और अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।आरबीआई में नौकरी करना देश की सबसे प्रतिष्ठित जगह सेवा करना माना जाता है। जो कैंडिडेट्स भारतीय रिजर्व में गवर्नमेंट जॉब पाने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए अपने इस सपने को हकीकत में बदलने का मौका है।
आरबीआई ने ऑफिस अटेंडेंट की 500 से ज्यादा वैकेंसी निकाली हैं। इसके लिए 10वीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। ऐसें में अभ्यर्थी ऑफिस अटेंडेंट के काम और सैलरी के बारे में भी जानना चाहते हैं। आरबीआई में ऑफिस अटेंडेंट का क्या काम होता? उन्हें कौन सी सुविधाएं मिलेंगी? अगर आप भी ऐसे सवालों के जवाब पाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में हम सभी डिटेल आपके लिए लेकर आए हैं।
RBI Office Attendant Recruitment 2026
RBI Office Attendant Recruitment 2026: रिजर्व बैंक ने ऑफिस अटेंडेंट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें बंपर पदों पर भर्तियां की जाएंगी. 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन 15 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक होंगे.
अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए गोल्डन मौका आया है. भारतीय रिजर्व बैंक ने ऑफिस अटेंडेंट रिक्रूटमेंट 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत देशभर के अलग-अलग RBI ऑफिस में कुल 572 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. 15 जनवरी 2026 से फॉर्म भरने की शुरुआत हो चुकी है और 4 फरवरी 2026 तक चलेगी. अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो यहां जानिए इससे जुड़ी हर डिटेल
आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती की जरूरी डिटेल्स
| भर्ती निकाय | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) |
| पद का नाम | ऑफिस अटेंडेंट |
| पदों की संख्या | 572 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | opportunities.rbi.org.in |
| आवेदन शुरू होने की तारीख | 15 जनवरी 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 04 फरवरी 2026 |
| योग्यता | 10वीं पास |
| सैलरी | ₹24250-53550 रुपये बेसिक पे होगा। HRA को हटाकर बाकी सभी भत्तों को मिलाकर महीने की सैलरी करीब ₹46029 रुपये होगी। |
| भर्ती का नोटिफिकेशन | RBI Office Attendant Notification 2026 PDF |
RBI Attendant Vacancy 2026: कहां कितनी वैकेंसी
आरबीआई ने यह वैकेंसी कानपुर-लखनऊ, नई दिल्ली, पटना, भोपाल, जयपुर, मुंबई, हैदराबाद समेत अपने 14 ऑफिस के लिए निकाली हैं। सबसे ज्यादा वैकेंसी यूपी में हैं। किस ऑफिस में अटेंडेंट के कितने पद भरे जाएंगे? चेक कर लें…
| ऑफिस का नाम | वैकेंसी |
| अहमदाबाद | 29 |
| बैंगलुरु | 16 |
| भोपाल | 04 |
| भुवनेश्वर | 36 |
| चंडीगढ़ | 02 |
| चैन्नई | 09 |
| गुवाहटी | 52 |
| हैदराबाद | 36 |
| जयपुर | 42 |
| कानपुर & लखनऊ (UP) | 125 |
| कोलकाता | 90 |
| मुंबई | 33 |
| नई दिल्ली | 61 |
| पटना | 37 |
| कुल | 572 |
RBI Office Attendant Recruitment 2026: कौन कर सकता है अप्लाई
1. उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है.
2. संबंधित RBI ऑफिस की लोकल लैंग्वेज की जानकारी होनी चाहिए|
3. मिनिमम 18 साल और मैक्सिमम 25 साल उम्र होनी चाहिए. उम्र 1 जनवरी 2026 से जोड़ी जाएगी|
4. रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी|
महीने की सैलरी कितनी मिलेगी?
रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस पोस्ट पर स्केल ₹24250 – 840 (4) – 27610 – 980 (3) – 30550 – 1200 (3) – 34150 -1620 (2) – 37390 – 1990 (4) – 45350 – 2700(2) – 50750 – 2800 (1) – ₹53550 के आधार पर सैलरी दी जाएगी। बेसिक पे ₹24,250/- होगा।
आवेदन फीस कितनी है
- जनरल, OBC और EWS- 450 रुपए
- SC, ST, दिव्यांग और एक्स सर्विसमैन- 50 रुपए
- RBI कर्मचारी- कोई फीस नहीं
- पेमेंट मोड- ऑनलाइन
RBI Office Attendant 2026 के लिए कैसे अप्लाई करें
- RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- ‘Office Attendant Recruitment- PY 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
- मोबाइल नंबर और ईमेल से रजिस्ट्रेशन करें.
- फॉर्म में पूछे गए सभी डिटेल्स ध्यान से भरें.
- फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे का निशान अपलोड करें.
- फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट
- करें.
- आवेदन का प्रिंटआउट जरूर रखें.


