
MHADA Lottery 2026: मुंबई में चाहते हैं सस्ता अपार्टमेंट? 3 बजे से करें आवेदन, म्हाडा लॉटरी में मिल रहे 2600 से ज्यादा किफायती घर
MHADA लॉटरी 2026 स्कीम के तहत मुंबई में 2600 से ज्यादा किफायती घर लेने के लिए आवेदन आज से शुरू हो गया है। यह स्कीम इस महंगे शहर में खासतौर पर पहली बार घर खरीदने वालों और मध्यम वर्ग के लिए फायदेमंद है। जानिए इस पूरी स्कीम के बारे में और इसके तहत घर लेने के फायदे क्या हैं।
Mumbai MHADA Housing Lottery 2026: मुंबई में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। महाराष्ट्र गृहनिर्माण व क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी MHADA ने 2640 फ्लैट्स की बड़ी लॉटरी का ऐलान कर दिया है। इस लॉटरी की प्रक्रिया 30 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक लोग अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार मुंबई के कई बड़े इलाकों में फ्लैट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे मिडिल क्लास और लोअर इनकम ग्रुप के लोगों को बड़ा मौका मिल रहा है।
MHADA Lottery 2026
महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA मुंबई में आज यानी 30 मार्च से अपनी सालाना म्हाडा लॉटरी 2026 (MHADA Lottery 2026) स्कीम ओपन कर रही है। इस योजना के तहत सपनों की नगरी मुंबई में किफायती घर खरीदने का सपना पूरा हो सकेगा।
म्हाडा लॉटरी 2026 स्कीम के तहत मुंबई में 2640 किफायती घर आवंटित किए जाएंगे। यह स्कीम शाम 3 बजे से ओपन हो जाएगी। यह अपार्टमेंट मुंबई के विक्रोली, गोरेगांव, बोरीवली, गोराई, चेंबूर, बांद्रा, घाटकोपर, वडाला, पवई और दादर जैसे इलाकों में हैं। मुंबई के रियल एस्टेट मार्केट को ऊंची कीमतों के लिए जाना जाता है। बहुत से लोगों को यहां घर खरीदना एक सपने जैसा लगता है। सवाल यह है कि क्या मुंबई में घर खरीदने का यह आपका सबसे अच्छा मौका है? चलिए एक्सपर्ट की मदद से समझते हैं यह स्कीम किन लोगों के फायदेमंद साबित होगी और क्या आपको इस तरह स्कीम में निवेश करना चाहिए या नहीं।
MHADA लॉटरी स्कीम 2026 की पूरी डिटेल
| क्या ऑफर है | मुंबई में बिक्री के लिए 2600 से ज्यादा किफायती घर |
| आवेदन कब से शुरू | 30 मार्च, 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू |
| लोकेशन | मुंबई के कई इलाकों में फ्लैट उपलब्ध |
| आय वर्ग | ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग), एलआईजी (निम्न-आय वर्ग), एमआईजी (मध्यम-आय वर्ग), एचआईजी (उच्च आय वर्ग) |
| कहां होंगे घर | विक्रोली, गोरेगांव, बोरीवली, गोराई, चेंबूर, बांद्रा, घाटकोपर, वडाला, पवई और दादर जैसे इलाकों में |
| खास बात | यह योजना मुंबई में सबसे ज्यादा लोगों को कवर करने वाले आवास अवसरों में से एक है |
मुंबई वालों के लिए MHADA लॉटरी स्कीम 2026 कितनी जरूरी?
- एक्सपर्ट के अनुसार, मुंबई में घरों की कीमतें अन्य शहरों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। ऐसे में इस तरह की सरकारी स्कीम उन लोगों के लिए जरूरी है, जिनका बजट ज्यादा नहीं है और अपना घर चाहते हैं।
- जाहिर है यहां प्राइवेट बिल्डर्स अपने प्रोजेक्ट्स पर करोड़ों रुपये खर्च करते हैं जिससे प्रॉपर्टी की कीमतें आसामान छूती हैं।
- इतना ही नहीं, यहां हर साल घरों का किराया भी बढ़ रहा है।
- किफायती आवास मिलना एक सपने की तरह बनता जा रहा है। ऐसी कंडीशन में म्हाडा की इस तरह की स्कीम ऐसे लोगों के लिए फायदेमंद साबित होती है।
- इन फ्लैट्स की कीमत सरकार तय करती है, सभी तरह के बजट के घर होते हैं और सबसे बड़ी बात घरों का आवंटन लॉटरी के जरिए होता है।
- कुल मिलाकर कई परिवारों के लिए मुंबई जैसे शहर में घर खरीदने का यह रीयलिस्टिक तरीका है।
MHADA लॉटरी स्कीम 2026 में किन लोगों के बढ़िया अवसर?
एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आप मुंबई में पहली बार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अवसर का लाभ उठाएं। इसके अलावा अगर आप फिलहाल मुंबई में किराए के मकान में रहते हैं या फिर आप EWS, LIG या MIG की कैटोगरी में आते हैं तो यह स्कीम बढ़िया है।
ऐसे लोग जो सरकारी स्कीम में भरोसा रखते हैं और प्रॉपर्टी से जुड़े रिस्क को कम करना चाहते हैं, तो यह बेस्ट टाइम है घर लेने का। ऐसे लोग जो लॉटरी के भरोसे नहीं रहना चाहते, लग्जरी लाइफस्टाइल प्रोजेक्ट्स देख रहे हैं, या एकदम कब्जा चाहते हैं, तो उनके लिए यह लॉटरी सिस्टम स्कीम ज्यादा फायदेमंद नहीं है|
आवेदन कौन कर सकता है?
इस स्कीम के तहत आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। सबसे बड़ी बात आप महाराष्ट्र के निवासी होने चाहिए। सालाना इनकम की बात की जाए, तो ईडब्ल्यूएस की प्रति वर्ष 6 लाख रुपये तक, एलआईजी की 6-9 लाख तक, एमआईजी की 9-12 लाख रुपये और एचआईजी के लिए 12 लाख से ऊपर रखी गई है।
आवेदन की पूरी टाइमलाइन (Mumbai MHADA Application Date 2026)
MHADA के उपाध्यक्ष और CEO संजीव जयसवाल (IAS Sanjeev Jaiswal) के हाथों इस योजना का “Go Live” किया गया। ऑनलाइन आवेदन 30 मार्च 2026 दोपहर 3 बजे से शुरू हो चुका है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल 2026 रात 11:59 बजे तक है। डिपॉजिट जमा करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल 2026 है। फाइनल लॉटरी ड्रॉ 15 मई 2026 को सुबह 11 बजे होगा।
किसे कितने फ्लैट्स मिलेंगे? (Income Group Wise Flats)
इस योजना में सभी आय वर्गों के लिए फ्लैट्स रखे गए हैं EWS (Economically Weaker Section) के लिए 145 फ्लैट्स, LIG (Lower Income Group) के लिए 858 फ्लैट्स, MIG (Middle Income Group) के लिए 1408 फ्लैट्स, और HIG (Higher Income Group) के लिए 229 फ्लैट्स उपलब्ध हैं। यानी सबसे ज्यादा फायदा मिडिल क्लास को मिलने वाला है।
जरूरी डॉक्यूमेंट और पात्रता (Eligibility Criteria Mumbai MHADA Flats)
इस लॉटरी में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, डोमिसाइल सर्टिफिकेट (कम से कम 15 साल महाराष्ट्र में रहने का प्रमाण) और इनकम प्रूफ जरूरी है। इनकम लिमिट भी तय की गई है EWS के लिए 6 लाख तक, LIG के लिए 9 लाख तक, MIG के लिए 12 लाख तक और HIG के लिए 12 लाख से ज्यादा आय वाले लोग आवेदन कर सकते हैं।
MHADA लॉटरी स्कीम 2026 में कैसे आवेदन करें?
- MHADA की वेबसाइट housing.mhada.gov.in पर जाएं
- रजिस्ट्रेशन करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- कंप्यूटरीकृत लॉटरी ड्रॉ का इंतजार करें
- अगर आप सेलेक्ट हो गए तो भुगतान और आवंटन का प्रोसेस आगे बढ़ाएं
