Valentine week list 2026:फरवरी के महीने में प्यार का खुमार चढ़ने लगा है! 7 फरवरी को रोज डे से शुरू होकर 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे तक चलने वाले इस ‘वीक ऑफ रोमांस’ का पूरा शेड्यूल यहां देखें। इस साल का वैलेंटाइन वीकेंड पर पड़ने के कारण और भी खास होने वाला है।फरवरी का महीना शुरू होते ही फिजाओं में एक अलग ही मिठास घुल जाती है. हर तरफ लाल गुलाब और प्यार के नगमे सुनाई देने लगते हैं. जी हाँ, हम बात कर रहे हैं साल के सबसे रोमांटिक हफ्ते यानी वेलेंटाइन वीक (Valentine’s Week) की. इस हफ्ते का आगाज़ जिस दिन से होता है, उसे हम ‘रोज डे’ (Rose Day) कहते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि प्यार के इस सफर की शुरुआत एक फूल के साथ ही क्यों होती है? और इस साल यह दिन कब पड़ रहा है? चलिए, आज प्यार की इस खुशबूदार परंपरा के पीछे की कहानी जानते हैं|
Valentine Week Full List 2026: तैयार हो जाइए! साल 2026 का ‘महीना-ए-इश्क’ दस्तक दे चुका है। सोशल मीडिया से लेकर हवाओं तक, हर तरफ रोमांस और रेड रोज की चर्चा शुरू हो गई है। अगर आप भी इस साल अपने ‘स्पेशल समवन’ को इम्प्रेस करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह Valentine Week 2026 की पूरी लिस्ट या यूं कहें कि प्यार के हफ्ते ही डेटशीट आ चुकी है, जो आपके बहुत काम आने वाली है।
Happy Valentine Day 2026
हर साल की तरह, साल 2026 में भी 7 फरवरी को ‘रोज डे’ मनाया जाएगा. इस साल 7 फरवरी को शनिवार (Saturday) पड़ रहा है, जो प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. शनिवार होने की वजह से कपल्स के पास अपने पार्टनर के साथ समय बिताने और इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए पूरा वीकेंड होगा|
क्यों होती है गुलाब से ही शुरुआत-
वेलेंटाइन वीक की शुरुआत ‘रोज डे’ से होने के पीछे कई दिलचस्प मान्यताएं हैं:-
-कहा जाता है कि जो बात जुबान नहीं कह पाती, वो एक गुलाब कह देता है. प्यार की शुरुआत में अक्सर लोग घबराते हैं, ऐसे में गुलाब एक ‘आइस-ब्रेकर’ का काम करता है.
-19वीं सदी के दौरान अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए ‘फ्लोरिओग्राफी’ (फूलों की भाषा) का इस्तेमाल शुरू हुआ. गुलाब को इसमें सबसे ऊंचा दर्जा दिया गया, इसीलिए प्यार के हफ्ते का पहला दिन इसी के नाम रहा.
-गुलाब की कोमलता और उसकी महक रिश्ते में सकारात्मकता और ताजगी लाती है. इसीलिए वेलेंटाइन डे से पहले एक हफ्ता खुशियों को धीरे-धीरे बढ़ाने के लिए बनाया गया है.
Happy Rose Day 2026
1. भेजे हैं कुछ गुलाब खिलते कंवल को
महबूब तक खुदा मोहब्बत की हवा पहुंचे…
हैप्पी रोज़ डे!
2. मेरी जिंदगी का हसीन ख्वाब हो तुम
मिले जिंदगी में हजारों मुझे पर
उन हजारों की भीड़ में महकता हुआ
प्यारा सा गुलाब हो तुम।
हैप्पी रोज़ डे!
3. हमारा प्यार गुलाब की तरह खूबसूरत है.
यह हमारे जीवन के बगीचे में आकर्षण जोड़ता है
मेरी तरफ से हमेशा-हमेशा के लिए।
हैप्पी रोज़ डे
4. आपका दिन गुलाब की खुशबू की तरह
मधुर प्रेम से भरा रहे।
हैप्पी रोज़ डे!
5. गुलाब की पंखुड़ियों में छुपा है प्यार,
हर खुशबू कहती है दिल का इजहार.
कांटों से घिरकर भी जो खिला रहे,
वही सिखाता है रिश्तों का व्यवहार
हैप्पी रोज़ डे!
Valentine Day list 2026 hindi
रोज डे (Rose Day) – 7 Feb
जरूरी नहीं कि आप सबसे महंगा बुके ही खरीदें। एक सिंगल ‘लाल गुलाब’ भी काफी है, अगर उसे देने की नियत सच्ची हो। लाल गुलाब ‘प्यार’ का इजहार है, पीला ‘दोस्ती’ का और सफेद ‘शांति’ का।
प्रपोज डे (Propose Day) – 8 Feb
अगर दिल में किसी के लिए कुछ है, तो आज उसे छिपाकर मत रखिए। चाहे घुटनों पर बैठकर हो या कॉफी पीते हुए, आज अपनी भावनाओं को ‘आजाद’ कर दीजिए। ‘ना’ सुनने के डर से ‘हां’ सुनने का मौका मत गंवाइए।
चॉकलेट डे (Chocolate Day) – 9 Feb
चॉकलेट सिर्फ एक मिठाई नहीं, एक ‘माफीनामा’ और एक ‘वादा’ है कि हम अपनी जिंदगी को हमेशा मीठा रखेंगे। पार्टनर को उनकी फेवरेट चॉकलेट खिलाएं और पुराने सारे गिले-शिकवे भूल जाएं।
टेडी डे (Teddy Day) – 10 Feb
टेडी बियर देने का मकसद सिर्फ गिफ्ट देना नहीं है। यह आपकी गैरमौजूदगी में आपके पार्टनर का साथी बनता है। जब उन्हें आपकी याद आए और आप पास न हों, तो वे इसे गले लगाकर वो सुकून महसूस कर सकें जो उन्हें आपसे मिलता है।
प्रॉमिस डे (Promise Day) – 11 Feb
फिल्मी वादे मत कीजियेगा कि “मैं तुम्हारे लिए तारे तोड़ लाऊंगा”। बस एक सच्चा वादा करें- “हालात चाहे जैसे भी हों, मैं तुम्हारा हाथ नहीं छोडूंगा।” याद रखिए, वादे वही अच्छे जो निभाए जा सकें।
हग डे (Hug Day) – 12 Feb
साइंस भी मानती है कि गले मिलने से तनाव दूर होता है। अपने साथी को कसकर गले लगाएं और उन्हें बिना कुछ बोले यह महसूस कराएं कि वे आपकी बाहों में दुनिया में सबसे सुरक्षित हैं।
किस डे (Kiss Day) – 13 Feb
किस सिर्फ शारीरिक निकटता नहीं, बल्कि आत्माओं का जुड़ाव है। माथे पर किया गया किस ‘सम्मान’ दिखाता है और हाथों पर किया गया किस ‘आदर’।
वैलेंटाइन डे (Valentine Day) – 14 Feb
इन 7 दिनों के सफर के बाद, यह दिन है जश्न का। इसे सिर्फ एक रस्म की तरह न मनाएं, बल्कि एक-दूसरे के साथ वक्त बिताएं, क्योंकि सबसे कीमती तोहफा आपका ‘समय’ है।
वैलेंटाइन वीक तारीखें और दिन (7 फरवरी से 14 फरवरी)
| तारीख (Date) | खास दिन (The Big Day) | दिन (Day) | क्या है इसका मर्म? (The Vibe) |
| 7 फरवरी | रोज डे (Rose Day) | शनिवार | प्यार की खुशबू बिखेरने का दिन। लाल गुलाब यानी ‘इश्क’, पीला यानी ‘दोस्ती’। |
| 8 फरवरी | प्रपोज डे (Propose Day) | रविवार | दिल की बात जुबां पर लाने का सही मौका। संडे है, तो डेट भी यादगार होगी! |
| 9 फरवरी | चॉकलेट डे (Chocolate Day) | सोमवार | रिश्तों में मिठास घोलने का दिन। डार्क हो या मिल्क, बस मिठास होनी चाहिए। |
| 10 फरवरी | टेडी डे (Teddy Day) | मंगलवार | मासूमियत और केयर दिखाने के लिए प्यारा सा टेडी गिफ्ट करने का दिन। |
| 11 फरवरी | प्रॉमिस डे (Promise Day) | बुधवार | सिर्फ गिफ्ट नहीं, उम्र भर साथ निभाने के सच्चे वादों का दिन। |
| 12 फरवरी | हग डे (Hug Day) | गुरुवार | एक जादू की झप्पी, जो बिना शब्दों के सब कुछ बयां कर दे। |
| 13 फरवरी | किस डे (Kiss Day) | शुक्रवार | भरोसे और अटूट बंधन को एक प्यारी सी किस के साथ बांधने का दिन। |
| 14 फरवरी | वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) | शनिवार | ‘द बिग डे’! डिनर, डेट और साथ बिताए अनमोल लम्हों का सेलिब्रेशन। |








Leave a Reply