
Chirag Yojana: आपके बच्चे की होगी अब Private School में मुफ्त पढ़ाई, ऐसे करें आवेदन
Chirag Yojana: क्या आपका बच्चा सरकारी स्कूल में पढ़ता है और आप चाहते हैं कि उसे किसी अच्छे निजी स्कूल में पढ़ने का मौका मिले, लेकिन फीस एक बड़ी रुकावट बन जाती है? अगर हाँ, तो हरियाणा सरकार की Chirag Yojana आपके लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आई है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में बिल्कुल मुफ्त दाखिला दिया जाता है। अगर आप हरियाणा के निवासी हैं और आपके परिवार की सालाना आय ₹1.80 लाख से कम है, तो आपका बच्चा Chirag Yojana के अन्तर्गत इसका लाभ उठा सकता है।
सरकार द्वारा चिराग स्कीम के तहत प्रदेश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी! क्योकि हरियाणा सरकार द्वारा सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 से 12 तक प्रदेश के प्राइवेट स्कूल में फ्री पढ़ने का मौका दे रही है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, हरियाणा (Directorate of Elementary Education, Haryana) ने चिराग योजना (Cheerag Scheme) के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। Haryana Cheerag Scheme Admission Form 2026-27 यहाँ हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह स्कीम उन सभी गरीब बच्चों के लिए है जो प्राइवेट स्कूल में पढ़ने का सपना देखते है।
Chirag Yojana 2026
Chirag Yojana हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी शिक्षा योजना है, जिसका पूरा नाम CHEERAG (Chief Minister’s Equal Education Relief, Assistance and Grant) Yojana है। जिसे आमतौर पर लोग Chirag Yojana या चिराग योजना कहते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी किसी भी होनहार बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बने
चिराग प्राइवेट स्कूल फ्री एडमिशन योजना के लिए आवेदन हेतु आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख से कम होनी चाहिए। Haryana Chirag Yojana Admission 2026-27 आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रहेगी जिसके लिए आवेदन फॉर्म 13 मार्च 2026 से उपलब्ध हो चुके हैं। वहीं इच्छुक व पात्र अभ्यार्थी 30 मार्च 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म जमा करा सकते हैं।
Haryana Cheerag Scheme Admission Form 2026-27 Dates
| Events | Dates |
|---|---|
| Notification Date | 28 January 2026 |
| Cheerag Scheme Application Submission Starting Date | 13 March 2026 |
| Last Date to Submit Application Form | 30 March 2026 |
| Lottery Draw | 01 to 05 April 2026 |
| 1st Round Admission Process Starts From | 01 to 15 April 2026 |
| 2nd Round/ Vacant Seats Admission Process | 16 to 30 April 2026 |
पात्रता (Eligibility)
Chirag Yojana के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:
- छात्र का वर्तमान में किसी सरकारी स्कूल में पढ़ना अनिवार्य है
- परिवार की वार्षिक आय ₹1.80 लाख से कम होनी चाहिए
- छात्र हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए
जरूरी दस्तावेज
Chirag Yojana में आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य हैं:
- आय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पिछली कक्षा की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
chirag Yojana Apply – आवेदन कैसे करें?
Chirag Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल है। योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए दो तरीकों से आवेदन कर सकते हैं:
तरीका 1 — ऑनलाइन पोर्टल से फॉर्म डाउनलोड करके:
- Chirag Yojana के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
- वहाँ से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें
- फॉर्म का प्रिंट निकालें और ध्यानपूर्वक भरें
- सभी जरूरी दस्तावेज फॉर्म के साथ संलग्न करें
- भरा हुआ फॉर्म संबंधित निजी स्कूल में जमा करें
👉 Chirag Yojana Application Form Download करें
तरीका 2 — संबंधित निजी स्कूल के माध्यम से:
- अपने नजदीकी Chirag Yojana से संबद्ध निजी स्कूल में जाएं
- स्कूल कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें
- सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा करें
👉 Haryana Government Official Website
Haryana Cheerag Scheme Lottery Result 2026
हरियाणा सरकार चिराग स्कीम के तहत कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को एडमिशन लॉटरी ड्रा के आधार पर देगी। जिन स्कूलों में सीटों से ज्यादा आवेदन फॉर्म प्राप्त होंगे तो उस स्थिति में एडमिशन के लिए लॉटरी के माध्यम से 01 अप्रैल 2026 से 05 अप्रैल 2026 तक की अवधि में लॉटरी ड्रा निकला जाएगा और सम्बंधित अभिभावकों को लॉटरी ड्रा निकलने की तारीख और समय की जानकारी सूचित करेगा। स्कूल को उनकी उपस्थिति में ड्रा निकालना होगा
