
Central Bank of India Recruitment 2026:जल्दी करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल!
Central Bank of India SO Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी ऑफिशिल वेबसाइट पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इसके लिए कुल 275 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए इच्छुक आवेदन 23 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Central Bank of India Specialist Officer Recruitment 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों की भर्ती को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके अनुसार आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार centralbankofindia.co.in से रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
Central Bank of India Recruitment 2026
Central Bank of India Specialist Officer Recruitment 2026: अगर आपका भी बैंक में सरकारी नौकरी करने का सपना है तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। सबीआई यानी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में CBI SO Vacancy 2026 Notification भी जारी किया है। नोटिफिकेशन जारी करने के साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार centralbankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आइए अब जानते हैं कि भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है, आवेदन की प्रक्रिया क्या है और आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निहित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को वेबसाइट पर मौजूद भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 2026 पढ़ने की सलाह दी जाती है। इन पदों के सलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू होगा। इन दोनों के आधार पर ही सलेक्शन किया जाएगा।
Central Bank of India SO Notification 2026 – हाइलाइट्स
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने आईटी प्रोफेशनल्स, चार्टड अकाउंटेंट और रिस्क मैनेजमेंट में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 275 पदों के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे टेबल में पद का नाम, आवेदन की तिथि, और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) |
| पद का नाम | स्पेशलिस्ट ऑफिसर |
| रिक्त पदों की संख्या | 275 |
| ऑफिशियल नोटिफिकेशन | जारी |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 28 फरवरी 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 23 मार्च 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.centralbankofindia.co.in |
Central Bank of India SO Notification 2026 Eligibility Criteria
आईटी से संबंधित स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए बी.ई./बी.टेक (कंप्यूटर साइंस / आईटी / ईसीई / ई एंड टीसी / इलेक्ट्रॉनिक्स) या एमसीए किसी एआईसीटीई/यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होना अनिवार्य है। रिस्क मैनेजर और टैक्सेशन/सीए के लिए अलग योग्यता निर्धारित है। इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 31 जनवरी 2026 के अनुसार, 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
भर्ती के लिए 25 से 45 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में कुछ वर्षों की छूट दी जाएगी।
CBI Specialist Officer Recruitment 2026: आवेदन की डेट
बता दें कि उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए केवल 10 मार्च तक का समय बाकी है। इसके बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार न करें और आवेदन प्रक्रिया समय रहते ही पूरा करें।
CBI Specialist Officer Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन
1. भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार centralbankofindia.co.in पर जाएं।
2. होम पेज पर ‘CBI Specialist Officer Recruitment 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
3. लिंक पर क्लिक करने के बाद वैध ईमेल और मोबाइल नंबर से खुद को रजिस्टर करें।
4. रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।
5. अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
7. अब, उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट लें और उसका पीडीएफ बनाएं।
CBI Specialist Officer Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपये का भुगतान करना है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को 175 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। बता दें कि उम्मीदवार यूपीआई, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के माध्यम से शुल्क पे कर सकते हैं।
NFSU Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू






