KV Lottery Result 2026

KV Lottery Result 2026 OUT: Download 1st Selection List PDF & Balvatika Merit List

Kendriya Vidyalaya Lottery Result 2026-27:केंद्रीय केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 एडमिशन की लॉटरी रिजल्ट 9 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है। जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहली प्रोविजनल सिलेक्शन लिस्ट देख सकते हैं।

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने आज गुरुवार 9 अप्रैल को केवीएस क्लास 1 लॉटरी का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा में दाखिले की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। प्री लॉटरी का रिजल्ट पहले ही आ चुका है, अब पोस्ट लॉटरी रिजल्ट घोषित किया गया है। आप अपने राज्य में स्कूल वाइज केवीएस क्लास 1 एडमिशन 2026 की लिस्ट चेक कर सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में प्रवेश का नियम, आरक्षण, सर्विस के आधार पर प्राथमिकता, जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट समेत हर जरूरी जानकारी इस खबर में लगातार अपडेट की जा रही है। लिस्ट चेक करने के लिए Kendriya Vidyalaya Class 1 Result 2026 Direct Link भी दिया गया है।

KV Lottery Result 2026

शैक्षणिक सत्र 2026–2027 के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा कक्षा 1 प्रवेश लॉटरी का रिजल्ट आज जारी हो गया है। माता-पिता अपने बच्चों की ओर से केवीएस एडमिशन रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in, admission.kvs.gov.in पर चेक कर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अंतिम तिथि तक या उससे पहले दस्तावेज सत्यापन और शुल्क के भुगतान सहित प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

शैक्षणिक सत्र 2026–2027 के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा कक्षा 1 प्रवेश लॉटरी का रिजल्ट आज जारी हो गया है। माता-पिता अपने बच्चों की ओर से केवीएस एडमिशन रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in, admission.kvs.gov.in, balvatika.kvs.gov.in पर चेक कर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अंतिम तिथि तक या उससे पहले दस्तावेज सत्यापन और शुल्क के भुगतान सहित प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। स्कूलों द्वारा प्रारंभिक चयन सूची और प्रतीक्षा सूची, प्रवेश पोर्टल और अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर ऑनलाइन प्रकाशित कर दी गई हैं। अब अभिभावक इन सूचियों को देखकर अपने बच्चे के प्रवेश की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

KV Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय प्रवेश में कास्ट सर्टिफिकेट का नियम

अगर आपने किसी आरक्षित श्रेणी के तहत आवेदन किया है और उस कोटे की सीट पर दाखिला पाना चाहते हैं, तो आपको अभी शुरू होने वाले केवी एडमिशन 2026 में संबंधित श्रेणी का जाति प्रमाण पत्र (ओरिजिनल कॉपी) जमा करना होगा। इन श्रेणियों के लिए-

  • अनुसूचित जाति (SC)
  • अनुसूचित जनजाति (ST)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग – नॉन क्रीमी लेयर (OBC NCL)
  • आर्थिक कमजोर वर्ग (EWS)

KVS लॉटरी परिणाम 2026: एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

एडमिशन के समय ये दस्तावेज जरूरी होंगे –

  • जन्म प्रमाण पत्र (कक्षा 1 के लिए अनिवार्य)
  • हाल का डिजिटल फोटो (200 KB तक)
  • वैध पते का प्रमाण
  • आधार कार्ड
  • अभिभावक का सेवा प्रमाण पत्र (प्राथमिकता श्रेणी के लिए, यदि लागू हो)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS/BPL प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांगता (CwSN) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

KVS Lottery Result 2026 कैसे चेक करें?

स्टेप 1. KVS की आधिकारिक वेबसाइट admission.kvs.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. “Class 1 Provisional Selection List 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3.अपना राज्य और शहर (Kendriya Vidyalaya) चुनें।

स्टेप 4. PDF खुलेगी जिसमें चयनित छात्रों की सूची होगी।

स्टेप 5. अपने बच्चे का नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करें|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *