EWS Admission 2026-27 School List

EWS Admission 2026-27 School List: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन की लॉटरी, जानें कब और कैसे देखें रिजल्ट

शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक साल 2026-2028 के लिए EWS, DG और सीडब्ल्यूएसएन कैटेगरियों में एडमिशन के लिए पहला कम्प्यूटरीकृत ड्रॉ सोमवार, 6 अप्रैल, 2026 को आयोजित किया गया। चयनित छात्रों को SMS प्राप्त होगा और 9 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2026 के बीच सीटों के लिए दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

दिल्ली के निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), वंचित समूह (DG) और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के लिए एडमिशन की प्रक्रिया अब सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गई है। दिल्ली सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 2026-27 शैक्षणिक सेशन के लिए EWS, DG और सीडब्ल्यूएसएन कैटेगरी के तहत एडमिशन के लिए पहला कम्प्यूटरीकृत लॉटरी-ड्रॉ आ सोमवार 6 अप्रैल, 2026 को सुबह 10 बजे आयोजित किया गया। 

शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने कहा कि ड्रॉ में चुने गए छात्रों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर SMS के माध्यम से सत्यापन प्रक्रिया की डिटेल्स के साथ सूचित किया जाएगा। साथ ही, कार्यक्रम के अनुसार, छात्रों के दस्तावेजों की जांच क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा 9 से 22 अप्रैल के बीच की जाएगी, जबकि आवंटित स्कूलों में प्रवेश 9 अप्रैल से 20 मई तक होंगे।

EWS Admission 2026-27 School List

Delhi EWS 2026-27 Result OUT: दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), वंचित समूह (DG) और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के लिए प्रवेश प्रक्रिया 2026-27 के तहत परिणाम घोषित कर दिए हैं। पहले कम्प्यूटरीकृत लॉटरी ड्रॉ का आयोजन अप्रैल को सुबह 10 बजे किया गया, जो अभ्यर्थी प्री-स्कूल, केजी और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए आवेदन किए थे, वे अब आधिकारिक पोर्टल edudel.nic.in पर जाकर अपनी आवंटन स्थिति की जांच कर सकते हैं।

एडमिशन शेड्यूल और महत्वपूर्ण डेट्स 

पेरेंट्स के लिए यह जानना जरूरी है कि ड्रा के बाद की प्रक्रिया कैसे आगे बढ़ेगी। नीचे दी गई टेबल में प्रमुख तारीखें दी गई हैं:

इवेंट डेट्स और टाइम 
पहला कंप्यूटरीकृत ड्रा6 अप्रैल 2026, सुबह 10:00 बजे
दस्तावेजों की जांच9 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026
स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया9 अप्रैल से 20 मई 2026
त्रुटि सुधार के लिए समय 2 मई 2026 तक
अपील करने का समय (DAMC के पास)7 मई से 12 मई 2026

ऐसे होगा डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन

शिक्षा निदेशालय के अनुसार, 29 जोनल टीमों द्वारा 9 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच दस्तावेजों की जांच की जाएगी। यह प्रक्रिया जिला प्रशासन की निगरानी में पूरी होगी। साथ ही, जिला कार्यालयों में हेल्पडेस्क और सिंगल विंडो सिस्टम भी बनाए जाएंगे ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट

एडमिशन के दौरान अभ्यर्थियों को निम्नलिखित डॉक्युमेंट्स प्रस्तुत करने होंगे, जो इस प्रकार हैं।

जन्म तिथि प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र (EWS के लिए)
जाति प्रमाण पत्र (DG के लिए)
दिव्यांग प्रमाण पत्र (CWSN के लिए)
निवास प्रमाण (राशन कार्ड, डोमिसाइल, वोटर आईडी, बिजली/पानी बिल)

आवेदन में गलती होने पर क्या करें?

यदि किसी आवेदन में त्रुटि पाई जाती है, तो उम्मीदवार को डेफिशिएंसी मेमो जारी किया जाएगा। ऐसे में वे 9 अप्रैल से 2 मई के बीच जरूरी दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

आवेदन में गलती होने पर क्या करें?

यदि किसी आवेदन में त्रुटि पाई जाती है, तो उम्मीदवार को डेफिशिएंसी मेमो जारी किया जाएगा। ऐसे में वे 9 अप्रैल से 2 मई के बीच जरूरी दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

Delhi EWS/DG Admission 2026 के लिए रिजल्ट कैसे चेक करें? 

जैसे ही लॉटरी-ड्रॉ संपन्न होगा, तब चुने गए छात्रों की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। छात्र यहां नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। 

1. ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in या ewsadmissions.delhi.gov.in पर लॉग इन करें।

2. होमपेज पर “EWS/DG/CWSN Result 2026-27” वाले लिंक को खोजें।

3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि फिल करें।

4. शिक्षा निदेशालय चयनित छात्रों को उनके मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भी सूचना भेजेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *