
PSEB 5th 8th Result 2026:पंजाब बोर्ड 5वीं एवं 8वीं कक्षा का रिजल्ट,मार्कशीट का Direct Link और डाउनलोड करने की प्रक्रियामार्कशीट का Direct Link और डाउनलोड करने की प्रक्रिया
जाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) से कक्षा 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट 10 अप्रैल या उससे पहले जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से इस बारे में कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। जल्द ही नतीजों को लेकर ऑफिशियल जानकारी साझा की जाएगी। पंजाब बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 6 से 12 मार्च 2026 तक करवाया गया था।
बच्चों एवं उनके अभिभावकों की जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट अलग-अलग तरीके से चेक किया जा सकेगा। 5वीं कक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन न जारी होकर स्कूल स्तर पर जारी होगा। ऐसे में माता पिता स्कूल से अपने बच्चों के रिजल्ट की जानकारी चेक कर सकेंगे। इसके अलावा 8वीं कक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी होगा। इसे ऑनलाइन माध्यम से नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके चेक किया जा सकेगा।
PSEB 5th 8th Result 2026
Punjab Board Class 5th, 8th Result 2026 Date, Time, Direct Link, pseb.ac.in: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जल्द ही पीएसईबी कक्षा 5 और 8 रिजल्ट 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक, प्रक्रिया और अन्य जानकारी यहां मिलेगी।
पास होने के लिए 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य
बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। अगर कोई छात्र परीक्षा में फेल हो जाता है तो उसको भी उत्तीर्ण होने का एक और मौका मिलेगा। फेल छात्रों के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन होगा जिसमें शामिल होकर परीक्षा पास की जा सकेगी और साल खराब होने से बचाया जा सकेगा।
ऐसे करें चेक PSEB Class 8 Result 2026
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2. “Class 8 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. रोल नंबर या नाम दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 6. भविष्य के लिए प्रिंट या डाउनलोड कर लें।



![[LIVE] India Post Gds Result 2026 Pdf Download:@indiapostgdsonline.gov.in ऐसे डाउनलोड करें ग्रामीण डाक सेवक मेरिट लिस्ट PDF india post gds result 2026](https://www.bjputtarakhand.org/wp-content/uploads/2026/02/india-post-gds-result-2026-150x150.jpg)


